Ranchi : रिम्स की अधिग्रहित 9.65 एकड़ जमीन से जुड़े घोटाले में एसीबी ने शुक्रवार की सुबह कार्रवाई की है. जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमें गिरफ्तार आईएएस मनोज कुमार रंजन, एसडीओ मनोज कुमार समेत सात अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है. इस दौरान जमीन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य कागजातों की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें
गौरतलब है कि इस मामले में एसीबी ने 17 नवंबर की रात आईएएस मनोज कुमार रंजन समेत छह पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया था. वहीं, गुरुवार को बेरमो एसडीओ मनोज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि मोरहाबादी और कोकर में रिम्स के लिए अधिग्रहित जमीन को फर्जी दस्तावेजों और सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर कर निजी संपत्ति के रूप में दिखाने की कोशिश की गई थी.
इसे भी पढ़ें



