Ranchi News: रिम्स की अधिग्रहीत जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े के मामले में एसीबी द्वारा गिरफ्तार 6 अधिकारियों को बुधवार को विजिलेंस की विशेष अदालत में पेश किया गया. कोर्ट में पेशी के बाद सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें:
गिरफ्तार अधिकारियों में तत्कालीन एलआरडीसी मनोज कुमार रंजन, तत्कालीन जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी, अविनाश कुमार, राहुल कुमार चौबे, तत्कालीन अंचल अधिकारी शैलेश कुमार और राजेश कुमार शामिल हैं. एसीबी ने मंगलवार को इन सभी को गिरफ्तार किया था.
इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. आरोप है कि रिम्स के लिए अधिग्रहीत करीब 9.65 एकड़ जमीन को हड़पने के लिए फर्जी वंशावली तैयार की गई और जमीन को निजी संपत्ति के रूप में दर्शाया गया. मामले में एसीबी की जांच जारी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

