Search

 
 
 

द ट्रेटर्स 2 की पूरी स्टारकास्ट का खुलासा, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक मल्हान समेत कई स्टार शामिल

द ट्रेटर्स' के पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स ने इसका दूसरा सीजन लेकर आ रहे है.जो 13 अगस्त से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा.
 

Lagatar desk : द ट्रेटर्स' के पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स ने इसका दूसरा सीजन लेकर आ रहे है.जो 13 अगस्त से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. जिसे करण जौहर होस्ट कर रहे हैं. अब इसी बीच शो के कंटेस्टेंट्स के नामों से पर्दा हटा दिया है. इस सीजन में 21 सेलिब्रिटीज 'विश्वास और धोखे' के इस खतरनाक खेल में शामिल हुए हैं.

 

शो में मल्लिका शेरावत और मुनव्वर फारूकी को आधिकारिक तौर पर इस सीजन के पहले दो कंटेस्टेंट्स के तौर पर घोषित किया गया था.वहीं बीते दिन मेकर्स ने बाकी बचे 19 कंटेस्टेंट्स के नामों से पर्दा हटा दिया है.

 

प्राइम वीडियो ने मुंबई में एक शानदार इवेंट में 'द ट्रेटर्स 2' के 21 कंटेस्टेंट्स के नामों का आधिकारिक तौर पर खुलासा किया. साथ ही इंस्टाग्राम पर सभी कंटेस्टेंट्स का पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- खिलाड़ियों से मिलिए, लेकिन उन पर भरोसा अपने रिस्क पर ही करें. द ट्रेटर्स का नया सीजन, नए एपिसोड्स के साथ- हर गुरुवार, 13 अगस्त से.

 

'द ट्रेटर्स 2' के कंटेस्टेंट्स

इस शो की कास्ट में मुनव्वर फारूकी, रिया चक्रवर्ती,क्रिस्टल डिसूजा,रणवीर बराड़,अभिषेक मल्हान,मल्लिका शेरावत,शहनील गिल,मुनव्वर फारूकी,तान्या पुरी,रिदा थराना,शालिनी पासी,हरमन सिंघा,ध्वनिमय मौफ़ाकिर,अंश चोपड़ा,कुल्लू(आदित्य कुलश्रेष्ठ),कारन सिंह,पारुल गुलाटी,इक्का सिंह,श्वेता तिवारी,साहिल सलाथिया,दलीप ताहिल,प्रिशिता सिंह (प्रिशा)

 

यह शो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा और हर गुरुवार रात 12 बजे इसका नया एपिसोड आएगा. पिछले साल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ऊर्फी जावेद और निकिता लूथर ने 70 लाख रुपये का प्राइज मनी जीता था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही