Search

 
 
 

गडकरी का बिहारियों से वादा, राज्य के NH को वर्ल्ड क्लास बनाकर दूंगा

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से बड़ा वादा किया है. सारण जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि बिहार के राष्ट्रीय मार्गों को अमेरिका की सड़कों जैसी बनानी की बात कही है.
 

Bihar :  सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से बड़ा वादा किया है. सारण जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि बिहार के राष्ट्रीय मार्गों को अमेरिका की सड़कों जैसी बनानी की बात कही है. 

गडकरी ने कहा कि बिहार के राष्ट्रीय मार्गों को वर्ल्ड स्टैंडर्ड का बनाकर दूंगा. उन्होंने कहा कि वो दिन अब दूर नहीं है, जब बिहार की सड़क अमेरिका जैसा बनाया जाएगा. केंद्रीय मंत्री ने एक से एक ब्रिज बनाने की भी बात कही है. 

 

गडकरी ने राज्य के विकास का श्रेय जनता को दिया  

गडकरी ने कहा कि यह कोई मुश्किल काम नहीं है. मैं आप पर कोई एहसान नहीं कर रहा हूं. यह आपका पैसा है, आप मालिक हैं और हम आपकी सेवा में हैं. कहा कि मैंने हमेशा ईमानदारी से काम किया है, इसलिए आपने मुझे चुना है.  उन्होंने राज्य की विकास यात्रा का श्रेय बिहार को जनता को दिया. जनता को भरोसा दिलाया कि बिहार को सुखी, संपन्न और शक्तिशाली बनाना है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही