Search

 
 
 

रांची में पीएनजी नेटवर्क बढ़ाएगा गेल, 14 नए क्षेत्रों में विस्तार की तैयारी

Ranchi News: गेल ने हेहल, चुटिया, नोवागढ़/नोव नगर, काजू बागान, पुलिस लाइन, लालपुर, मेन रोड, बहू बाजार, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, महावीर नगर, रांची सेल नगर, पहाड़ी मंदिर क्षेत्र, किशोरगंज और महिलौंग को नेटवर्क विस्तार के लिए चिह्नित किया है.
 
सांकेतिक तस्वीर
  • 35 हजार घरों तक पहुंचा कनेक्शन
  • छह महीने में 40 हजार नए घर जुड़ेंगे
  • 1.50 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

Ranchi News: राजधानी में पाइपलाइन से रसोई गैस की सुविधा बढ़ाने के लिए गेल (इंडिया) लिमिटेड अगले छह महीने में 40 हजार अतिरिक्त घरों को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए रांची के 14 इलाकों को चिह्नित किया गया है. फिलहाल शहर में करीब 35 हजार घरों को पीएनजी कनेक्शन से जोड़ दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:

इन इलाकों में विस्तार की योजना 

गेल ने हेहल, चुटिया, नोवागढ़/नोव नगर, काजू बागान, पुलिस लाइन, लालपुर, मेन रोड, बहू बाजार, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, महावीर नगर, रांची सेल नगर, पहाड़ी मंदिर क्षेत्र, किशोरगंज और महिलौंग को नेटवर्क विस्तार के लिए चिह्नित किया है. इन इलाकों में चरणबद्ध तरीके से पाइपलाइन नेटवर्क और जरूरी बुनियादी ढांचे का विस्तार करने की योजना है. 

 

चार नए सीएनजी स्टेशन की तैयारी 

घरेलू पीएनजी के साथ वाहनों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी की उपलब्धता बढ़ाने की भी योजना है. रांची में फिलहाल 34 सीएनजी स्टेशन चालू हैं. धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी, रिंग रोड के गागी चौक, बुढ़मू चौक और तुपुदाना में नए स्टेशन स्थापित करने की तैयारी है. कुछ मौजूदा स्टेशनों को ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन में बदलने की भी योजना है.

 

पाइपलाइन के बाद गड्ढे भरने की चुनौती 

पीएनजी पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई के बाद छोड़े गए गड्ढों को लेकर अक्सर लोगों की शिकायत रहती है. गेल के अधिकारियों के अनुसार, कार्य प्रगति पर रहने या अधूरा होने पर ही गड्ढे खुले रहते हैं. काम पूरा होने के बाद उसका भराव कर दिया जाता है. हालांकि गड्ढा खुला रह जाने की सूचना मिलने पर टीम उसे तुरंत भराव करने का काम करती है.

 

विधानसभा में उठा था सड़क मरम्मत का मुद्दा 

फरवरी 2024 में सीपी सिंह ने झारखंड विधानसभा में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया था. इसके बाद मामले की जांच के लिए विधानसभा की विशेष समिति बनाने का निर्णय लिया गया. जून 2024 में समिति ने रांची के कई इलाकों में पानी की पाइपलाइन और सीवरेज-ड्रेनेज के काम के बाद सड़कों की स्थिति का निरीक्षण किया. कई जगह मरम्मत अधूरी मिलने पर समिति ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को सड़कें दुरुस्त करने का निर्देश दिया. हालांकि यह मामला केवल गेल की पीएनजी पाइपलाइन से संबंधित नहीं था.

 

सितंबर 2026 में सीपी सिंह ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर त्योहारों से पहले खराब सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की थी. पत्र में पाइपलाइन, सीवरेज-ड्रेनेज के काम, गैस पाइपलाइन और बारिश के कारण सड़कों की खराब स्थिति का उल्लेख किया गया था.

 

वहीं, 1 अक्टूबर 2026 को जिला प्रशासन ने गेल और उसके ठेकेदारों को पाइपलाइन कार्य के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने, गड्ढे भरने और निर्माण स्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही