Search

 
 
 

Ranchi News: पुलिस लाइन में जुआ खेलते धराये पुलिसकर्मी, 10 हुए सस्पेंड

Ranchi News: पुलिस लाइन परिसर के भीतर ही कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध रूप से जुआ खेलने और खेलाने की शिकायतें मिल रही थीं. ठिकाने पर घेराबंदी कर 10 पुलिसकर्मियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया.
 
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi News:  रांची पुलिस लाइन में जुआ खेलने के 10 आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया. इन सभी जवानों पर वर्दी की मर्यादा और अनुशासन को ताक पर जुए के खेल में शामिल होने और संचालित करने का आरोप है. 

इसे भी पढ़ें:

इस मामले में सार्जेंट मेजर आनंद राज खलखो ने बताया कि पुलिस लाइन जुआ में खेलने का मामला सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है. निलंबन के साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ अनुशासनात्मक और विधिसम्मत विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

 

पिछले कुछ समय से पुलिस लाइन परिसर के भीतर ही कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध रूप से जुआ खेलने और खेलाने की शिकायतें मिल रही थी. इस सूचना के आधार पर शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर पुलिस लाइन में अचानक छापेमारी की गई. इस दौरान तय ठिकाने पर घेराबंदी कर 10 पुलिसकर्मियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही