Search

 
 
 

गम्हरिया थाना प्रकरण : राष्ट्रीय महिला आयोग के हस्तक्षेप का आदित्य साहू ने किया स्वागत

Ranchi News : साहू ने कहा कि जिस थाने में महिला न्याय और सुरक्षा की उम्मीद लेकर पहुंची थी, वहीं ऐसी घटना का आरोप सामने आना पुलिस प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है. आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी और निलंबन की कार्रवाई के बावजूद निष्पक्ष जांच, साक्ष्यों का संरक्षण और सभी जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई जरूरी है.
 
आदित्य साहु

Ranchi News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग के संज्ञान लेने का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि आयोग ने डीजीपी को पत्र लिखकर सात दिनों में कार्रवाई प्रतिवेदन (ATR) मांगा है. साथ ही निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पीड़िता को चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक व कानूनी सहायता देने को कहा है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

साहू ने कहा कि जिस थाने में महिला न्याय और सुरक्षा की उम्मीद लेकर पहुंची थी, वहीं ऐसी घटना का आरोप सामने आना पुलिस प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है. आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी और निलंबन की कार्रवाई के बावजूद निष्पक्ष जांच, साक्ष्यों का संरक्षण और सभी जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई जरूरी है.

 

उन्होंने राज्य सरकार से पीड़िता को सुरक्षा व न्यायिक सहायता देने और जांच को दबावमुक्त रखने की मांग की. साथ ही दोषियों को कानून के अनुसार कठोर सजा दिलाने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही