Search

 
 
 

Ranchi News: खड़गे की टिप्पणी पर आदित्य साहू बोले, सम्मान से समझौता स्वीकार नहीं

Ranchi News: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों से सत्ता से बाहर रहने के कारण कांग्रेस अपनी हताशा निकाल रही है. इस अशोभनीय टिप्पणी के लिए खड़गे को देशवासियों से अविलंब माफी मांगनी चाहिए.
 
टिप्पणी का भाजपा ने किया विरोध

Ranchi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के खिलाफ पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है. रांची में सोमवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के घेराव के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राजनीति में विचारों का मतभेद हो सकता है, लेकिन व्यक्तिगत मर्यादा और सम्मान से समझौता किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है. 


इसे भी पढ़ें:

 

वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों से सत्ता से बाहर रहने के कारण कांग्रेस अपनी हताशा निकाल रही है. इस अशोभनीय टिप्पणी के लिए खड़गे को देशवासियों से अविलंब माफी मांगनी चाहिए.

 

सार्वजनिक जीवन की गरिमा का विषय: आदित्य साहू

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के जनादेश से चुने गए हैं. उनके राजनीतिक विचारों और नीतियों का विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन राजनीतिक विरोध के नाम पर किसी के दिवंगत परिजन को निशाना बनाना और पारिवारिक स्तर पर अमर्यादित टिप्पणी करना उचित नहीं है.

 
यह राजनीतिक मर्यादा और सार्वजनिक जीवन की गरिमा से जुड़ा गंभीर विषय है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार इन लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन करती रही है, जिसके खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे. उन्होंने इस बयान के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे से देश से माफी मांगने की बात कही.

 

कांग्रेस की निराशा का प्रतीक है बयान: बाबूलाल मरांडी

झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने खड़गे की भाषा को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी केवल भाजपा के नेता नहीं, बल्कि 140 करोड़ नागरिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रधानमंत्री हैं. प्रधानमंत्री के कार्यों की आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन उनके स्वर्गीय पिता को इसमें घसीटना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं ठहराया जा सकता.

 

मरांडी ने कहा कि यह पहली दफा नहीं है, इसके पहले भी प्रधानमंत्री की मां और खुद नरेंद्र मोदी को लेकर कई प्रकार की अशोभनीय टिप्पणियां की जा चुकी हैं. 12 वर्षों से केंद्र और कई राज्यों की सत्ता से बाहर रहने के कारण कांग्रेस की तकलीफों को समझा जा सकता है, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पद पर बैठे व्यक्ति से इस प्रकार की टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है और यह कांग्रेस की हताशा व निराशा का प्रतीक है.

 

रांची महानगर, रांची पूर्वी एवं रांची पश्चिमी जिला भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्कूल परिसर से निकलकर कांग्रेस कार्यालय तक हुए इस घेराव प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रविंद्र राय, प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, सरोज सिंह, हेमंत दास, सूरज चौरसिया, सतीश सिन्हा, नीरज सिंह, अजय राय, संदीप वर्मा, अशोक बड़ाइक, किसान मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज महतो वाजपेयी, सूर्य प्रभात सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही