Search

 
 
 

Saraikela News: इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने संभाली गम्हरिया थाने की कमान

Saraikela News: रविवार को एसपी मनोज स्वर्गीयारी की उपस्थिति में इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने विधिवत रूप से नए थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया. इसके साथ ही उन्होंने गम्हरिया थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल ली. पदभार ग्रहण करने के बाद नए थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.
 
इंस्पेक्टर राजेश टुडू

Saraikela News: गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने थाने की जिम्मेदारी नए अधिकारी को सौंपी है. सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने इंस्पेक्टर राजेश टुडू को गम्हरिया का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है.


इसे भी पढ़ें:

 

रविवार को एसपी मनोज स्वर्गीयारी की उपस्थिति में इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने विधिवत रूप से नए थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया. इसके साथ ही उन्होंने गम्हरिया थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल ली.

 

पदभार ग्रहण करने के बाद नए थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. इसके अलावा आम लोगों का पुलिस पर भरोसा कायम करना और विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा.

 

गौरतलब है कि गम्हरिया थाने में घरेलू विवाद की शिकायत लेकर पहुंची एक महिला के साथ थाना परिसर के भीतर ही एक पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगा था. घटना सामने आने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने तत्काल सख्त कार्रवाई की थी.

 

एसपी ने कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्कालीन थाना प्रभारी समेत कुल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था. वहीं, आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू की गई.

 

अब नए थाना प्रभारी की नियुक्ति के साथ गम्हरिया थाने की कमान इंस्पेक्टर राजेश टुडू को सौंप दी गई है. ऐसे में उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ आम जनता, खासकर महिलाओं के बीच पुलिस के प्रति विश्वास दोबारा कायम करने की होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही