Search

 
 
 

‘मास्टरशेफ इंडिया  के विनर बने गंधे ब्रदर्स, जीता 25 लाख और ट्रॉफी

रियलिटी कुकिंग शो मास्टरशेफ इंडिया के 2026 सीजन को आखिरकार उसका विनर मिल गया है. नागपुर के दो भाई विक्रम गंधे और अंजिक्य गंधे ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
 

Lagatar desk : रियलिटी कुकिंग शो मास्टरशेफ इंडिया के 2026 सीजन को आखिरकार उसका विनर मिल गया है. नागपुर के दो भाई विक्रम गंधे और अंजिक्य गंधे ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.इस बार शो में पहली बार जोड़ी फॉर्मेट लाया गया था और इसे जीतकर गंधे ब्रदर्स ने इतिहास रच दिया. जीत के साथ दोनों को 25 लाख रुपये की प्राइज मनी, ट्रॉफी और गोल्डन एप्रन दिया गया.

 

फिनाले में इन कंटेस्टेंट्स को हराया

6 मार्च को हुए ग्रैंड फिनाले में विक्रम और अंजिक्य गंधे ने शानदार कुकिंग स्किल्स दिखाते हुए रनर्स-अप चंदना राचकोंडा और साश्री राचकोंडा को हराया.फाइनल में दोनों भाइयों ने भारतीय पारंपरिक स्वाद को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पेश किया, जिससे शो के जज संजीव कपूर, रणवीर बराड़ और कुणाल कपूर काफी प्रभावित हुए.

 

 

नागपुर के रहने वाले हैं गंधे ब्रदर्स

विक्रम और अंजिक्य गंधे महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले हैं. दोनों भाई शो में ‘गंधे ब्रदर्स’ के नाम से मशहूर हो गए थे.कुकिंग के प्रति जुनून की वजह से दोनों ने इसी फील्ड में अपना करियर बनाया और आज वे अपने अनोखे अंदाज की डिशेज के लिए जाने जाते हैं.

 

अंजिक्य हैं आर्किटेक्ट, लेकिन चुना कुकिंग का रास्ता

अंजिक्य गंधे पेशे से आर्किटेक्ट हैं. उन्होंने आर्किटेक्चर में ट्रेनिंग ली थी, लेकिन खाने के प्रति उनका जुनून उन्हें कुकिंग की दुनिया में ले आया.बाद में वह गोआ गए और वहां 24 साल की उम्र में अपना पहला कैफे शुरू किया, जो आगे चलकर सफल बिजनेस बन गया.

 

विक्रम ने 19 साल की उम्र में खोली थी कैंटीन

अंजिक्य के बड़े भाई विक्रम गंधे ने बहुत कम उम्र में कुकिंग की शुरुआत कर दी थी. उन्होंने सिर्फ 19 साल की उम्र में एक कैंटीन खोली थी.बाद में दोनों भाई साथ आए और मिलकर फूड बिजनेस को आगे बढ़ाने का फैसला किया.

 

नागपुर में शुरू किया कैफे और रेस्टोरेंट

दोनों भाइयों ने मिलकर नागपुर में ‘प्लेस बेकहाउस’ नाम से कैफे और रेस्टोरेंट शुरू किया. यहां वे अलग-अलग और यूनिक स्टाइल की डिशेज बनाते हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही