Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांधीनगर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, अतिक्रमण रोकना दानिश इकबाल को पड़ा महंगा!

Advertisement
Advertisement

Bokaro: जिला के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गांधीनगर थाना प्रभारी दानिश इकबाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है. इस संबंध में बोकारो के एसपी चंदन झा ने बताया कि गांधीनगर थाना प्रभारी के संबंध में कुछ दिनों से शिकायतें मिल रही थी.  जिसके कारण उन्हें लाइन हाजिर किया गया है. वैसे थाना प्रभारी पर क्या शिकायत है उसे एसपी ने नहीं बताया. चर्चा है कि बुधवार को गांधीनगर थाना क्षेत्र के 4 नंबर स्थित एक व्यक्ति सीसीएल की जमीन पर अतिक्रमण कर रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर सीसीएल के सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारी उसे रोकने के लिए गये हुए थे. बताया गया कि अतिक्रमण कर रहा व्यक्ति सुरक्षा पदाधिकारियों के साथ भिड़ गया और अतिक्रमण करने पर अड़ गया.

इसे भी पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-negligence-of-officers-50400-sack-wheat-drenched-in-goods-shed-for-24-hours/70232/">बोकारो

: अधिकारियों की लापरवाही, 24 घंटें से गुड्स शेड पर भींग रहा 50400 बोरी गेहूं

जानिए क्यों थाना प्रभारी को किया गया लाइन हाजिर ?

स्थिति को बिगड़ते देख सीसीएल के सुरक्षा पदाधिकारी ने गांधी नगर थाना प्रभारी को एक लिखित आवेदन दिया और उत्पन्न स्थिति को नियंत्रण करने के लिए अनुरोध किया. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने गश्ती दल को घटनास्थल पर भेजा और अतिक्रमण कर रहे व्यक्ति और सीसीएल के सुरक्षा अधिकारियों के बीच तनातनी को शांत कराया. इसके बाद अतिक्रमण कर रहे व्यक्ति ने सीसीएल के सुरक्षा अधिकारियों से कहा कि तत्काल इस काम को बंद कर देते हैं. लेकिन सीसीएल के वरीय अधिकारियों से बात कर आगे का निर्माण कार्य करेंगे. गांधी नगर थाना क्षेत्र में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को लेकर ही दानिश इकबाल को लाइन हाजिर किया गया है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही