Ranchi News : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से अशोक नगर स्थित उनके आवास पर श्री गणेश पूजा समिति, डोरंडा और अमर क्लब गणेश पूजा समिति के सदस्यों ने मुलाकात की. इस दौरान समिति के सदस्यों ने उन्हें श्री गणेश पूजा महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया.
इस अवसर पर राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि गणेश पूजा आपसी भाईचारे और उत्साह का पर्व है. उन्होंने समिति के सदस्यों के निमंत्रण के लिए आभार जताया. साथ ही भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की. उन्होंने कहा कि भगवान गणेश की कृपा सभी पर बनी रहे और हर परिवार में खुशहाली आए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

