Ranchi News : गणेश उत्सव के पहले दिन राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ के आवास पहुंचकर भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-शांति की कामना की. इस मौके पर राज्यपाल ने झारखंडवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सभी से श्रद्धा और उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाने की अपील की.

रांची मेयर रौशनी खलखो भी रहीं मौजूद
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने भी अपने सोशल मीडिया पर गणपति पूजन की तस्वीर साझा की है. उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव के प्रथम दिन राज्यपाल संतोष गंगवार ने उनके रांची आवास पर गणपति जी महाराज की आरती की. संजय सेठ ने राज्यपाल का आभार जताते हुए सभी प्रदेशवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

