Search

 
 
 

Dhanbad News: आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी चार युवकों की तलाश में पुलिस का छापा

Dhanbad News: धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है.
 
आरोपियों की तलाश में पहुंची पुलिस.

Dhanbad News: धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. किशोरी ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी. उसने चार युवकों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें: 

परिजनों के अनुसार किशोरी पर्शियाबाद गई हुई थी.वहां से उसने अपने भाई को फोन कर घर ले जाने के लिए कहा. भाई दुकान में व्यस्त था इसलिए उसने अपने दोस्त संजू रवानी से बहन को घर पहुंचाने के लिए भेजा. आरोप है कि संजू किशोरी को घर ले जाने की बजाय बीसीसीएल के एक खाली क्वार्टर में ले गया. वहां पहले से तीन अन्य युवक मौजूद थे.

 

 शिकायत के मुताबिक युवकों ने किशोरी को धमकी दी और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद चारों युवक फरार हो गए. किशोरी किसी तरह घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की.

 

मामले में पुलिस ने चार युवकों को आरोपी बनाया है. सुदामडीह थाना प्रभारी आकृष्ट अमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन सभी फरार मिले. घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी में जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता, पाथरडीह थाना प्रभारी बिट्टू कुमार, घनुआडीह थाना प्रभारी पंकज कुमार व बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को लगाया गया है.

 

सिंदरी एसडीपीओ जयप्रकाश महतो ने दूरभाष पर बताया कि पीड़िता के परिजनों ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही