Giridih News: चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए गिरिडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. विशेष छापेमारी अभियान चलाकर पुलिस 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों की गिफ्तारी से पचंबा बाजार समिति से हुई चोरी का खुलासा हुआ है.
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 24 बैटरियां और एसी के यूनिट बरामद किए हैं. पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि पचंबा इलाके में ट्रकों से बैट्री और टर्मिनल चोरी करने के साथ-साथ एक निजी कंपनी से एसी उपकरणों की चोरी का मामला सामने आया था.
इसे भी पढ़ें:
एसपी ने बताया कि बीते 21 अक्टूबर को पचंबा बाजार समिति परिसर में खड़े ट्रकों से अज्ञात चोरों द्वारा बैटरी और टर्मिनल चोरी किए जाने की सूचना मिली थी. इस संबंध में पचंबा थाना कांड संख्या 102/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनसे पूछताछ की.
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इस घटना के साथ अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की. इसके बाद सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इन आरोपियों में सत्यम कुमार, मोहम्मद समशेर, मोहम्मद एहसान अंसारी, मोहम्मद सरताज अंसारी, मोहम्मद बशीर शाह और अरमान खान शामिल है.
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर बीपीएल कंपनी के चार इनडोर और तीन आउटडोर एसी यूनिट के साथ 24 बैटरियां बरामद की हैं. पुलिस के मुताबिक, बरामद एसी उपकरण एक निजी कंपनी से चोरी किए गए थे. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

