Search

 
 
 

गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया रांची

 
Ranchi :  छह जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड एटीएस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद अमन श्रीवास्तव को आज बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई से रांची लाया गया. इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. क्योंकि इससे पहले जब रांची पुलिस पांडेय गिरोह के विकास तिवारी को नोएडा से गिरफ्तार कर रांची लायी थी, तो यहां सुशील श्रीवास्तव के बेटे अमन श्रीवास्तव के कहने पर गैंग के शूटर सुजीत सिन्हा ने विकास तिवारी की हत्या के लिए तीन शूटर्स भेजे थे. हालांकि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था. (पढ़ें, बिहार">https://lagatar.in/bihar-order-of-police-headquarters-action-will-be-taken-if-mobile-is-used-unnecessarily-on-duty/">बिहार

: पुलिस मुख्यालय का फरमान, ड्यूटी पर किया बेवजह मोबाइल का इस्तेमाल तो होगी कार्रवाई)

मुंबई से गिरफ्तार हुआ अमन

झारखंड एटीएस की टीम ने मुंबई एटीएस के सहयोग से अमन श्रीवास्तव को मंगलवार को मुंबई के वाशी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था. मंगलवार को अमन श्रीवास्तव मुंबई कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद उसे ट्रांजिड रिमांड पर रांची लाया गया. अमन के खिलाफ रामगढ़, लातेहार और रांची जिले के अलग-अलग थाने में कुल 23 मामले दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें : सिस्टम">https://lagatar.in/systems-power-failure-peoples-trouble-full/">सिस्टम

की बिजली गुल, लोगों की मुसीबत फुल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही