Search

 
 
 

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पलामू से साहिबगंज जेल ट्रांसफर, कड़ी सुरक्षा में भेजा गया

पलामू जेल अधीक्षक भागीरथ कारजी ने बताया कि सुजीत सिन्हा को प्रशासनिक दृष्टिकोण से केंद्रीय कारा मेदिनीनगर से साहिबगंज स्थानांतरित किया गया है. उसे पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच साहिबगंज भेजा गया है.
 
गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की फाइल फोटो.

Medininagar : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को पलामू के मेदिनीनगर सेंट्रल जेल से साहिबगंज जेल ट्रांसफर कर दिया गया. उसे कड़ी सुरक्षा में साहिबगंज जेल भेजा गया. इस संबंध में जेल आईजी ने आदेश जारी किया था. ज्ञात हो कि गैंगस्टर सुजीत सिन्हा मेदिनीनगर के रेड़मा का रहने वाला है. उसके गिरोह के कई सदस्य पलामू सहित आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय हैं. इसी वजह से मेदिनीनगर सेंट्रल जेल के अधीक्षक भागीरथी कारजी ने विधि-व्यवस्था से संबंधित रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजकर सुजीत सिन्हा को मेदिनीनगर जेल से स्थानांतरित करने का आग्रह किया था.


पलामू जेल अधीक्षक भागीरथ कारजी ने बताया कि सुजीत सिन्हा को प्रशासनिक दृष्टिकोण से केंद्रीय कारा मेदिनीनगर से साहिबगंज स्थानांतरित किया गया है. उसे पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच साहिबगंज भेजा गया है. गौरतलब है कि अपराधी सुजीत सिन्हा को पिछले 10 अगस्त को चाईबासा जेल से पलामू जेल लाया गया था. उस पर राज्य के कई जिलों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के गंभीर आरोप हैं. उसके विरुद्ध दर्ज कई मामलों की जांच NIA कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही