Search

 
 
 

Palamu News: पलामू में ट्रक से 1.5 करोड़ का गांजा जब्त, चालक गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का खुलासा किया है. हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने ट्रक के गुप्त तहखाने से 320 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है.
 
320 किलो गांजा बरामद

Palamu: पलामू पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का खुलासा किया है. हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने ट्रक के गुप्त तहखाने से 320 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है.

इसे भी पढ़ें: 

बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है. पुलिस ने ट्रक और गांजा जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है.

 

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर हुसैनाबाद एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला के नेतृत्व में हुसैनाबाद थाना पुलिस एवं सशस्त्र बल की संयुक्त टीम का गठन किया गया. सूचना थी कि छत्तीसगढ़ से बिहार की ओर एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है.

 

इसके बाद महुडरिया के पास जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान ट्रक संख्या UP-14 FT-6583 को रोककर तलाशी ली गई. ट्रक के अंदर बनाए गए तहखाने से प्लास्टिक के 10 बोरों में छिपाकर रखा गया 320 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ.पुलिस ने गांजा और ट्रक दोनों को जब्त कर लिया.

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छतरपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी शंकर यादव के 45 वर्षीय पुत्र राजेश यादव को गिरफ्तार किया. वह ट्रक चला रहा था. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है.

 

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप छत्तीसगढ़ से बिहार में किस स्थान पर पहुंचाई जानी थी और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है. मामले की जांच जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही