Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वाः रमकंडा में जुलूस के दौरान हुए विवाद में 19 लोग गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

गढ़वा एसपी अमन कुमार ने बताया कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद रमकंडा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है.
Advertisement
Advertisement



Garhwa : गढ़वा जिले के रमकंडा में रामनवमी के अवसर पर महअष्टमी तिथि पर गुरुवार की रात जुलूस के दौरान दो पक्षों के हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ. इसमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है. हांलाकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. पुलिस-प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति संभाला. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई. सुरक्षा कारणों से जुलूस को वहीं से वापस हो गया.


पुलिस ने रातभर सघन छापेमारी अभियान चलाकर दोनों पक्षों से कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक समुदाय के 13, जबकि दूसरे पक्ष के 6 लोग शामिल हैं. पुलिस ने 18 बाइक व 9 मोबाइल फोन जब्त किए हैं. गढ़वा एसपी अमन कुमार ने बताया कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद रमकंडा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है. 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब जुलूस कौआखोह स्थित शिव चबूतरा के पास पहुंचा. वहां मौजूद दूसरे समुदाय लोगों ने जुलूस का विरोध किया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही