Search

 
 
 

गढ़वा : सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोग घायल समेत 2 खबरें

 
Garhwa :  जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के डीहवार बाबा के समीप बोलेरो और मोटरसाइकिल के आमने-सामने के टक्कर में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग घायल हो गए. भाजपा नेता निरंजन पाठक, जेपी गुप्ता, विष्णुकांत कुमार ने स्थानीय लोगो की सहायता से घायलों को भवनाथपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. तीनो घायलों का डॉ. इन्द्रकिशोर के द्वारा इलाज किया जा रहा. घायलों में सगमा निवासी मनोज पासवान, उसकी 12 वर्षीय पुत्री राजनंदनी कुमारी, 6 वर्षीय आंशिक कुमारी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-notorious-shooter-amans-henchman-anand-recovered-from-jharia-mine/">धनबाद

: कुख्यात शूटर अमन के गुर्गे आनंद का शव झरिया की खदान से बरामद

घटना के बाद बोलेरो का ड्राइवर फरार

घटना के संबंध में स्थानीय लोगो ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार भवनाथपुर से अपने ससुराल बंसानी पंचायत के मुखिया लाइची देवी के घर जा रहे थे. डीहवार बाबा के समीप बोलेरो ने टक्कर मार दिया. दुर्घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. वहीं गाड़ी को भवनाथपुर थाना प्रभारी ने जब्त कर लिया है. घटना की सूचना के बाद झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, विजय रावत, विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह, कुंदन ठाकुर ने अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली. दूसरी खबर

अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा का सम्मेलन रंका के गोदरमाना में

झारखंड प्रदेश रौनियार वैश्य महासभा के गढ़वा जिला इकाई के द्वारा जिला सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से सटे ग्राम गोदरमाना में आयोजित की जा रही है. इस सदर्भ में जानकारी देते हुए गढ़वा जिलाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद गुप्ता ने बताया कि गढ़वा जिले के लोगों के अलावे बिहार से अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के चुनाव संयोजक सह जदयू के प्रदेश महासचिव राजू गुप्ता, निवर्तमान झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, प्रदेश अध्यक्षा श्रीलवली गुप्ता, महासचिव विनोद बिहारी गुप्ता, गुमला जिले के संगीत रत्न शंभू लाल गुप्ता, लता गुप्ता एवं छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता के आतिथ्य में संपन्न होगा. रौनियार वैश्य महासभा गढ़वा जिला कमिटी के द्वारा आयोजित जिला सम्मेलन में शामिल होने के लिए रविवार को गांव गांव घूमकर निमंत्रण पत्र बांटे. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-district-administration-surrendered-rs-17-crore/">लातेहार

जिला प्रशासन ने सरेंडर किया 17 करोड़ रुपये
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही