Search

Garhwa : DIG किशोर कौशल ने मेराल थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

Garhwa : पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल ने मंगलवार को गढ़वा जिले के मेराल थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की स्थिति और विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने और अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया.
 
इसे भी पढ़ें...

डीआईजी ने थाना के अभिलेखों, लंबित कांडों, वारंट एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई, मालखाना, थाना परिसर की साफ-सफाई और रिकॉर्ड संधारण का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके.

उन्होंने थाना आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनका त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान करने का निर्देश दिया. साथ ही नियमित गश्ती, अपराधियों पर कड़ी निगरानी, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों के साथ संवेदनशील व सम्मानजनक व्यवहार करने पर विशेष जोर दिया.

डीआईजी किशोर कौशल ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली पारदर्शी, जवाबदेह और जनहित केंद्रित होनी चाहिए. उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए और पुलिसकर्मियों से अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया.

निरीक्षण के दौरान गढ़वा के एसडीपीओ दिलु लोहरा, पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार, मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही