Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : विधायक अनंत देव की गाड़ी से टकराई जीप, बाल-बाल बचे

जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए. वे अपने आवास से डंडई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी रमना–श्री बंशीधर मुख्य मार्ग पर सीरियाटोंगर मोड़ के पास यह हादसा हुआ.
Advertisement
Advertisement

Garhwa : जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए. वे अपने आवास से डंडई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी रमना–श्री बंशीधर मुख्य मार्ग पर सीरियाटोंगर मोड़ के पास यह हादसा हुआ.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रही तेज रफ्तार कमांडर वाहन अनियंत्रित हो गई और पहले विधायक के स्कॉर्ट वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद वह सीधे विधायक की गाड़ी से भिड़ गई.

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विधायक के वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गया. हालांकि, एयरबैग समय पर खुलने से विधायक को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बच गए.

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कमांडर वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है.

 

इधर, हादसे की खबर फैलते ही विधायक के समर्थक और शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचने लगे. सभी ने उनके सुरक्षित होने पर राहत जताई. चिकित्सकीय जांच में भी विधायक को पूरी तरह स्वस्थ और खतरे से बाहर बताया गया है.

 

प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. वहीं, स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही