Search

Garhwa News : गढ़वा में 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाल तस्वीर, मरीज बीच रास्ते में फंसा

Garhwa : गढ़वा जिले में 108 एंबुलेंस सेवा की खराब स्थिति एक बार फिर सामने आई है. गढ़वा से पलामू रेफर किए गए एक मरीज को लेकर जा रही 108 एंबुलेंस (वाहन संख्या JH01FL-7443) रास्ते में तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई. इससे मरीज को समय पर सरकारी एंबुलेंस सेवा का लाभ नहीं मिल सका और परिजनों को मजबूर होकर निजी एंबुलेंस की व्यवस्था करनी पड़ी.
 
टोचन कर अस्पताल पहुंचाया गया
  • जिले में 27 एम्बुलेंस खराब या जर्जर

Garhwa : गढ़वा जिले में 108 एंबुलेंस सेवा की खराब स्थिति एक बार फिर सामने आई है. गढ़वा से पलामू रेफर किए गए एक मरीज को लेकर जा रही 108 एंबुलेंस (वाहन संख्या JH01FL-7443) रास्ते में तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई. इससे मरीज को समय पर सरकारी एंबुलेंस सेवा का लाभ नहीं मिल सका और परिजनों को मजबूर होकर निजी एंबुलेंस की व्यवस्था करनी पड़ी.

जानकारी के अनुसार, खराब हुई एंबुलेंस को दूसरी 108 एंबुलेंस की मदद से टोचन कर सदर अस्पताल गढ़वा लाया गया. बताया जा रहा है कि यह एंबुलेंस चिनिया मोड़ के पास पिछले एक सप्ताह से मरम्मत के अभाव में खड़ी है. इससे जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

जिले में एंबुलेंस की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, जिले में 10 एंबुलेंस पूरी तरह खराब हैं. इनमें रंका, डंडई, कांडी, धुरकी, रमकंडा, भवनाथपुर और सदर गढ़वा की एम्बुलेंस शामिल हैं.

इसके अलावा 7 एंबुलेंस ऐसी हैं जो खराब होने के बावजूद किसी तरह 20 से 30 किलोमीटर तक ही चल पा रही हैं. वहीं, 8 एंबुलेंस केवल स्थानीय स्तर पर सीमित दूरी तक ही चलने की स्थिति में हैं.

सबसे चिंताजनक बात यह है कि सदर गढ़वा और भंडारिया की दो दुर्घटनाग्रस्त एम्बुलेंस पिछले दो वर्षों से बेकार पड़ी हैं और उनकी मरम्मत या उपयोग को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

कुल मिलाकर जिले में 27 एंबुलेंस खराब, जर्जर या सीमित क्षमता में चल रही हैं. ऐसे में आपातकालीन चिकित्सा सेवा प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है. मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि गंभीर स्थिति में समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से जान का खतरा भी बढ़ सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही