Garhwa News : जिले के भंडरिया प्रखंड में अब नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बनाया जाएगा. झारखंड सरकार ने भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 54 लाख 89 हजार 443 रुपये की राशि जारी की है. इससे भंडरिया और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को इलाज के लिए दूसरे इलाकों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नया स्वास्थ्य केंद्र बनने से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की भी उम्मीद है
स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राज्य योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए यह राशि मंजूर की है. विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.
रांची के सिविल सर्जन को राशि निकालने की जिम्मेदारी दी गई है. राशि जारी होने के बाद इसे झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड को दिया जाएगा. निगम की ओर से स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कराया जाएगा. निर्माण की गुणवत्ता पर सरकार की नजर रहेगी.
काम की जांच थर्ड पार्टी क्वालिटी कंट्रोल एजेंसी से कराई जाएगी. एजेंसी की ओर से निर्माण कार्य को सही पाए जाने के बाद ही भुगतान किया जाएगा. निर्माण कार्य की प्रगति पर नजर रखने के लिए भवन निर्माण निगम को हर महीने की 10 तारीख तक विभाग को रिपोर्ट देनी होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

