Search

 
 
 

Garhwa News: शिक्षक हत्याकांड में खुलासा, पत्नी के आशिक ने की थी हत्या

गढ़वा जिले के बड़गड़ थाना क्षेत्र के जंगल में बीते 19 जुलाई को शिक्षक दीपक कुजूर की गोली मारकर हुई हत्या का पुलिस ने खुसाला किया है. इस मामले में पुलिस ने प्रेमी समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
 
गढ़वा जिला की खबरें

Garhwa: गढ़वा जिले के बड़गड़ थाना क्षेत्र के जंगल में बीते 19 जुलाई को शिक्षक दीपक कुजूर की गोली मारकर हुई हत्या का पुलिस ने खुसाला किया है. इस मामले में पुलिस ने प्रेमी समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि मृतक दीपक कुजूर की पत्नी का शादी से पहले मेदिनीनगर में काम करने के दौरान मतिन अख्तर उर्फ मुन्ना खान से प्रेम संबंध था.

 

साल 2025 में शादी के बाद महिला अपने पति दीपक के साथ सिमडेगा चली गई. जिससे उसे एक बेटी भी हुई. पुलिस के मुताबिक, आरोपी मतिन अख्तर चाहता था कि महिला अपनी बेटी के साथ पलामू जिले के मेदिनीनगर में आकर उसके साथ रहे. लेकिन महिला ने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया. महिला के इंकार से प्रतिशोध की आग में जलने वाला मतिन ने दीपक को रास्ते से हटाने का साजिश रची.

 

इसे भी पढ़ें:

 

बीती 19 जुलाई को शिक्षक दीपक कुजूर जब अपने ससुराल रमकंडा से वापस सिमडेगा लौट रहे था, तभी सालो जंगल में मतिन ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी. जबकि शिक्षक जान बकसने की गुहार लगाता रहा.


एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए, मतिन अख्तर और महफूज अंसारी को पलामू से गिरफ्तार किया. इससे पहले एक अन्य आरोपी मेदिनीनगर निवासी परवेज आलम को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. गिरफ्तार अरोपियों के पास से 2 देशी पिस्तौल, 18 जिंदा कारतूस, 1 स्कार्पियो, 1 बाइक और 2 मोबाइल बरामद हुए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही