Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Garhwa News: बिशुनपुरा व रमना की दुकानों में चोरी करने वाला पकड़ाया, गहने व कैश बरामद

गढ़वा जिले के बिशुनपुरा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी घटना का पुलिस ने खुलासा किया है. बिशुनपुरा बाजार स्थित मनोकामना ज्वेलर्स और एक बर्तन दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक शातिर चोर को दबोचा है.
Advertisement
Advertisement

Garhwa: गढ़वा जिले के बिशुनपुरा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी घटना का पुलिस ने खुलासा किया है. बिशुनपुरा बाजार स्थित मनोकामना ज्वेलर्स और एक बर्तन दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक शातिर चोर को दबोचा है. गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी के जेवरात और नकदी भी बरामद की गई है. 

 

दुकान में कैसे घुसा चोर

एसडीपीओ सत्येन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि 1 मई की रात आरोपी ने मनोकामना ज्वेलर्स की छत का सीट काटकर दुकान में प्रवेश किया था. इसके बाद उसने दुकान में रखे 37 हजार रुपये कैश और सोने के आभूषणों चोरी कर लिए. चोरी किए गए सामान में सोने का लॉकेट, कान का टॉप और नथिया शामिल थे. वारदात के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में थी.

 

गुप्त सूचना से पकड़ाया आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महुलिया निवासी मुटुर पाल उर्फ अतिन्द्र पाल (23 वर्ष) को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी की निशानदेही पर सामान बरामद

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया. जिसमें 22 हजार रुपये नकद, एक जोड़ा सोने का टॉप, और मोबाइल शामिल है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि चोरी की गई कुछ रकम उसने खर्च कर दी, जबकि कुछ पैसे नशे की हालत में कहीं गिर गए.

 

रमना में भी कर चुका है चोरी 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि उसने पिछले वर्ष नवंबर माह में रमना बाजार की एक दुकान से 50 हजार रुपये की चोरी की थी. इस मामले में रमना थाना में मामला दर्ज है. पुलिस अब इस पुराने मामले में भी आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है, जिससे और भी खुलासे होने की संभावना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही