Search

 
 
 

Jamtara News : बंगाल में सियासी बदलाव का असर, मिहिजाम-रूपनारायणपुर टोल नाका बंद, बिना टैक्स गुजर रहे वाहन

झारखंड-बंगाल सीमा पर मिहिजाम व रूपनारायणपुर के बीच स्थित टोल का अचानक बंद हो गया है. मंगलवार सुबह से ही झारखंड की ओर से आने वाले सभी भारी व चारपहिया वाहन बिना रोक-टोक के पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर रहे हैं. यह टोल नाका सोमवार से ही बंद है.
 
टोल टैक्स कार्यालय पर लगा भाजपा का झंडा.

Jamtara : पश्चिम बंगाल में सियासी बदलाव के बाद झारखंड-बंगाल सीमा पर मिहिजाम व रूपनारायणपुर के बीच स्थित टोल का अचानक बंद हो गया है. मंगलवार सुबह से ही झारखंड की ओर से आने वाले सभी भारी व चारपहिया वाहन बिना रोक-टोक के पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर रहे हैं. यह टोल नाका सोमवार से ही बंद है. जहां पहले वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती थीं, वहां अब पूरी तरह सन्नाटा है.

 

 

बंद पड़े टोल टैक्स कार्यालय पर भाजपा का झंडा लगा दिया गया है. कार्यालय की स्थिति भी जर्जर है. मौके पर टूटी हुई कुर्सियां पड़ी मिलीं और कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था. ग्रामीणों व वाहन चालकों का मानना है कि बंगाल में राजनीतिक समीकरण बदलने के बाद इस टोल को बंद कर दिया गया है. पहले इस नाके पर चारपहिया व व्यावसायिक वाहनों से वसूली की जाती थी, जिससे चालक अक्सर परेशान रहते थे. फिलहाल टोल बंद होने से वाहन चालकों को काफी राहत मिली है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही