Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News : डीसी के जनता दरबार में खुला मंईयां योजना का सच, SBI की जगह PNB खाते में मिल रही थी राशि

एक महिला सुंदरी हांसदा ने डीसी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई कि उसे मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. कई बार प्रयास करने के बावजूद उनके खाते में योजना की राशि नहीं आई है. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को जांच का निर्देश दिया.
Advertisement
Advertisement
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जमाताड़ा डीसी आलोक कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान एक दिलचस्प मामला सामने आया. एक महिला सुंदरी हांसदा ने डीसी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई कि उसे मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. कई बार प्रयास करने के बावजूद उनके खाते में योजना की राशि नहीं आई है. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को जांच का निर्देश दिया.


जांच चौंकाने वाला तथ्य सामने आया. दरअसल, सुंदरी हांसदा अपने SBI खाते की जानकारी के आधार पर लाभ नहीं मिलने की बात कर रही थीं, जबकि योजना की राशि उसके पंजाब नेशनल बैंक (PNB) खाते में नियमित रूप से जमा हो रही थी. अधिकारियों ने जब उसके पीएनबी खाते की जांच की, तो उसमें योजना की सभी किस्तों की राशि जमा पाई गई.

 

 

सच्चाई सामने आने के बाद सुंदरी हांसदा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उसने डीसी का धन्यवाद किया. डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में गंभीरता बरतें और आमजनों को सही जानकारी देकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही