Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Garhwa News: खेत में मूंग तोड़ने गई महिला की वज्रपात से हुई मौत

गढ़वा जिले के खरौंश्धी थाना क्षेत्र के सुंडी पंचायत के दोहरी टोला निवासी महिला की गुरुवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतिका विंदा देवी बुटन ठाकुर की पत्नी थी. मृतका के परिजन ने बताया विंदा देवी दोपहर बाद खेत में लगी मूंग की फसल तोड़ने गई थीं.
Advertisement
Advertisement
गढ़वा जिला की खबरें

Garhwa: गढ़वा जिले के खरौंश्धी थाना क्षेत्र के सुंडी पंचायत के दोहरी टोला निवासी महिला की गुरुवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतिका विंदा देवी बुटन ठाकुर की पत्नी थी. मृतका के परिजन ने बताया विंदा देवी दोपहर बाद खेत में लगी मूंग की फसल तोड़ने गई थीं.

 

इसे भी पढ़ें:

 

इसी बीच बारिश शुरू हो गई. इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गई. जिसमें में विंदा देवी गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. खेत में अकेले होने के कारण किसी को तत्काल  घटना का पता नहीं चल सका. 

 

लगभग एक घंटे बाद पति बुटन ठाकुर गाय बैल चराने के लिए उसी खेत के पास गए. वहां पत्नी को बेहोश देखकर शोर मचाया. पास जाकर देखा तो उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. ग्रामीणों के सहयोग से शव को घर लाया गया तथा इसकी सूचना खरौंधी थाना को दी गई. 

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता देने की मांग की. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही