Search

 
 
 

Garhwa News : युवक को मारी गोली, गर्दन और पीठ के बीच फंसी; हालत गंभीर

जिले में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है. बुधवार देर रात जंगीपुर गांव में अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने 18 वर्षीय युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक की पहचान गोविंद उरांव (18), पिता शंकर उरांव के रूप में हुई है. गोली युवक की गर्दन और पीठ के बीच जा फंसी है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
 
  • बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम, मेदिनीनगर में चल रहा इलाज

Garhwa : जिले में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है. बुधवार देर रात जंगीपुर गांव में अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने 18 वर्षीय युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक की पहचान गोविंद उरांव (18), पिता शंकर उरांव के रूप में हुई है. गोली युवक की गर्दन और पीठ के बीच जा फंसी है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

 

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से गोविंद को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया. फिलहाल वहां उसका इलाज जारी है और डॉक्टर गोली निकालने की कोशिश में जुटे हैं.

 

बताया जाता है कि गोविंद उरांव बचपन से ही अपने मामा संजय उरांव के घर जंगीपुर गांव में रह रहा है. उसका पैतृक घर रंका थाना क्षेत्र के दौनादाग गांव में है. जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात वह किसी व्यक्ति को बाइक से छोड़कर अपने ननिहाल लौट रहा था. इसी दौरान पीछे से बाइक पर पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने उसे निशाना बनाकर गोली चला दी और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए.

 

गोविंद को गोली किसने मारी और इसके पीछे क्या वजह थी, इसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही