Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : पशु तस्करी रोकने पर कुख्यात अपराधी खुस्तर अंसारी ने ग्रामीणों पर तानी पिस्तौल

झारखंड-उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित धुरकी थाना क्षेत्र में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पशु तस्करी का विरोध कर रहे ग्रामीणों को कुख्यात अपराधी खुस्तर अंसारी ने हथियार के बल पर पीछे हटने को मजबूर कर दिया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
Advertisement
Advertisement

Garhwa :  झारखंड-उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित धुरकी थाना क्षेत्र में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पशु तस्करी का विरोध कर रहे ग्रामीणों को कुख्यात अपराधी खुस्तर अंसारी ने हथियार के बल पर पीछे हटने को मजबूर कर दिया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड-यूपी बॉर्डर के पास ग्रामीणों ने मवेशियों से लदी एक संदिग्ध पिकअप वैन को देखा. पशु तस्करी के संदेह में ग्रामीणों ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय धुरकी पुलिस को दी. 

 

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि ग्रामीणों ने जैसे ही वाहन को घेर लिया, तस्करों ने अपने बचाव के लिए इलाके के कुख्यात अपराधी खुस्तर अंसारी को फोन कर बुला लिया. कुछ ही देर में खुस्तर अंसारी अपने कुछ सहयोगियों के साथ मौके पर आया.

 

भीड़ को हटाने और वाहन को छुड़ाने के लिए उसने खुलेआम पिस्तौल निकाल ली और ग्रामीणों पर तान दी. हथियार के डर से ग्रामीणों को पीछे हटना पड़ा, जिसका फायदा उठाकर तस्कर मौके से भागने में सफल रहे.

 

घटना की सूचना मिलते ही धुरकी पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने अपराधी खुस्तर अंसारी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही