Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: बंशीधर नगर पहुंचे पलामू डीआईजी किशोर कौशल, अपराध नियंत्रण पर दिया जोर

पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल शनिवार को गढ़वा जिला के बंशीधर नगर का दौरा किया. यहां डीआईजी  ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय (एसडीपीओ) का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया और कार्यालय की कार्यप्रणाली, विभिन्न अभिलेखों के रखरखाव और सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से जानकारी ली.
Advertisement
Advertisement

Ranchi/Garhwa : पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल शनिवार को गढ़वा जिला के बंशीधर नगर का दौरा किया. यहां डीआईजी  ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय (एसडीपीओ) का निरीक्षण किया और कार्यालय की कार्यप्रणाली, विभिन्न अभिलेखों के रखरखाव और सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से जानकारी ली. 

 

सक्रियता और तत्परता से कार्य करने के निर्देश

साथ ही, डीआईजी ने एसडीपीओ कार्यालय में डीएसपी और अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के साथ गहन समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस अधिकारियों को सख्त और स्पष्ट निर्देश दिए. कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण की दिशा में पूरी सक्रियता और तत्परता से कार्य करें. उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि, प्रत्येक घटना की निष्पक्ष जांच की जाए. अपराधियों के विरुद्ध कड़े और प्रभावी कदम उठाए जाएं. 


वहीं, त्वरित कार्रवाई और जन-सुरक्षा पर डीआईजी  ने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए त्वरित कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने पुलिस को सजग, संवेदनशील और जवाबदेह बने रहने की सलाह दी, ताकि आम जनता में सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया जा सके. उन्होंने विशेष रूप से लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया. साथ ही क्षेत्र में लगातार गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही