Search

 
 
 

गढ़वा : होटल में जिम की आड़ पर चल रहा था देह व्यापार का धंधा, कई हिसारत में

जिले में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर अहले सुबह एसएनसी होटल में छापेमारी की गई और एक नाबालिग लड़की व दो नाबालिग लड़कों को बरामद किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.
 
  • देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
  • अहले सुबह एक होटल में की छापेमारी
  • होटल में जिम की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा
  • नाबलिग लड़के लड़कियां हिरासत में

Garhwa :   जिले में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर अहले सुबह एसएनसी होटल में छापेमारी की गई और एक नाबालिग लड़की व दो नाबालिग लड़कों को बरामद किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है. 

 

बताया जाता है कि गढ़वा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में जिम की आड़ में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापा मार और आपत्तिजनक स्थिति में नाबालिग लड़की और लड़कों को पकड़ा. 

 

पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और होटल संचालक की भूमिका भी खंगाली जा रही है. यदि जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही