Search

 
 
 

गढ़वा : जल्द मिलेगी बंशीधर नगर शहरवासियों को जाम से मुक्ति, अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

 
Garwha : गढ़वा जिले के बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय शहर में अब लोगों को जाम से मुक्ति मिलने वाली है, अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 75 सड़क के दोनों तरफ मापी का कार्य प्रारंभ कर कार्रवाई शुरू कर दिया है. अतिक्रमण के स्थानों तक चिन्ह लगाकर अतिक्रमण करने वाले लोगों को जल्द से जल्द अतिक्रमण खाली करने का निर्देश दिया गया. साथ ही नहीं करने पर कार्रवाई करने की भी हिदायत दी गई. आपको बता दे कि एसडीओ आलोक कुमार ने नोटिस जारी कर अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने को लेकर 20 जुलाई तक हर हाल में अतिक्रमण करने वाले स्थानों को खाली कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है. इसे भी पढ़ें- नूपुर">https://lagatar.in/big-relief-to-nupur-sharma-from-supreme-court-stay-on-arrest-till-august-18/">नूपुर

शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 18 अगस्त तक गिरफ्तारी पर रोक

अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

प्रशासन द्वारा अतिक्रमण स्थानों को खाली कराने पर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं शहर में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बना हुआ है. मौके पर अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा, कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कुमार तिर्की, अंचल निरीक्षक दुखन राम, नगर पंचायत नगर प्रबंधक रवि कुमार, जनार्दन सिंह सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-takela-on-24-hour-remand-in-rohit-paswans-murder/">जमशेदपुर:

रोहित पासवान की हत्या में टकेला 24 घंटे की रिमांड पर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही