Search

 
 
 

गढ़वा : BJP विधायक के पैतृक घर में चोरी, ताला तोड़ चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

गढ़वा जिले में चोरी की बड़ी वारदात को सामने आई है. यहां बेलहारा स्थित बीजेपी विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर के अंदर प्रवेश किया और सामान बिखेर दिया.
 

Garhwa :  गढ़वा जिले में चोरी की बड़ी वारदात को सामने आई है. यहां बेलहारा स्थित बीजेपी विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर के अंदर प्रवेश किया और सामान बिखेर दिया.

 

सुबह ग्रामीणों ने घर का ताला टूटा देखा तो मामले की जानकारी विधायक को दी गई. सूचना मिलते ही गढ़वा सदर थाना पुलिस बेलहारा गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस घर के अंदर बिखरे सामान का जायजा लेकर चोरी गए सामान का आकलन कर रही है.

 

घटना की पुष्टि करते हुए विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि उनके पैतृक घर में बीती रात चोरी हुई है. फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. इलाके में इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही