Search

 
 
 

गिरिडीह : घरेलू विवाद में महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, मायके वालों ने ससुराल में लगाई आग

जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक घटना घटने से पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. वहीं इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न हो गया.
 

Giridih :  जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक घटना घटने से पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. वहीं इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न हो गया.

 

मामला एक विवाहिता की मौत से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार की पत्नी बिंदिया देवी (26 वर्ष) ने कथित तौर पर घरेलू विवाद से तंग आकर घर के पास स्थित कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी.   

 

बेटी की मौत की सूचना के बाद आक्रोशित मायके पक्ष वाले, जो हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र स्थित घुटवाटांड गांव में रहते हैं, श्यामनगर टोला उसके ससुराल पहुंचे और पेट्रोल छिड़ककर घर को आग में आग लगा दी. घटना की सूचना मिलते ही सरिया थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया.

 

सूचना मिलते ही अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है वहीं पुलिस ने एहतियातन गांव में मोर्चा संभालते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही