Search

 
 
 

पलामू:  चलती ट्रेन से गिरा युवक, हालत गंभीर

चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक की पहचान नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रबदा गांव निवासी मदन बैठा के पुत्र उदय कुमार बैठा (26) के रूप में हुई है.
 

Medininagar :  चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक की पहचान नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रबदा गांव निवासी मदन बैठा के पुत्र उदय कुमार बैठा (26) के रूप में हुई है.



घायल उदय के अनुसार, वह सिकंदराबाद में मजदूरी करता है और मंगलवार को ट्रेन से अपने घर लौट रहा था. ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण वह गेट के पास बैठा हुआ था. इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

 

जब ट्रेन डाल्टेनगंज रेलवे स्टेशन पहुंची तो जीआरपी थाना पुलिस की मदद से उसे MMCH में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं और घायल का इलाज उनकी देखरेख में चल रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही