Search

 
 
 

गढ़वा : बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुलिया गांव में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां तेज रफ्तार बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक पर सड़क किनारे खड़े दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
 

Garhwa :  जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुलिया गांव में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां तेज रफ्तार बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक पर सड़क किनारे खड़े दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. 

 

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के महुलिया स्कूल के पास दो युवक अपनी मोटरसाइकिल के साथ सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही