Search

 
 
 

राहुल सिंह गैंग का दावा, बेरोजगार युवाओं को काम दे सकता हूं, लेकिन अपराध की राह नहीं चाहता

झारखंड में बढ़ती बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर अपराधी राहुल सिंह गैंग के कथित प्रेस बयान ने नई बहस छेड़ दी है. बयान में दावा किया गया है कि एक ही दिन में 400 से 500 युवाओं ने फोन कर काम दिलाने की गुहार लगाई.
 

Ranchi:  झारखंड में बढ़ती बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर अपराधी राहुल सिंह गैंग के कथित प्रेस बयान ने नई बहस छेड़ दी है. बयान में दावा किया गया है कि एक ही दिन में 400 से 500 युवाओं ने फोन कर काम दिलाने की गुहार लगाई. 

 

Uploaded Image


राहुल सिंह के मुताबिक, हालात ऐसे हो गए हैं कि युवा रोजगार के लिए अपराधियों तक पहुंचने को मजबूर हैं. आरोप लगाया  कि भर्ती परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है. उत्पाद सिपाही परीक्षा का उदाहरण देते हुए कहा गया कि दूर-दराज से पहुंचे अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी और उनकी कई वर्षों की मेहनत बेकार चली गई.

 

बयान में यह भी कहा गया कि बार-बार परीक्षा रद्द होने और रोजगार के अवसर नहीं मिलने से युवाओं में निराशा और गुस्सा बढ़ रहा है, जो उन्हें गलत रास्ते की ओर धकेल सकता है. राहुल सिंह ने दावा किया कि अगर वह चाहें तो सैकड़ों युवाओं को काम दे सकते हैं, लेकिन वह उन्हें अपराध की राह पर नहीं ले जाना चाहते हैं. 

 

राहुल सिंह गैंग ने प्रेस रिलीज में सरकार और व्यवस्था पर भी साधा है. कहा है कि बेरोजगारी और कथित भ्रष्ट सिस्टम ही युवाओं को गलत दिशा में ले जा रहा है. साथ ही मीडिया से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने की अपील भी की गई है. 

 


हालांकि, इस बयान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस या प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही