Search

 
 
 

गिरिडीह  :  डुमरी टोल प्लाजा के पास तीन ट्रक आपस में भिड़े, ड्राइवर-खलासी जिंदा जले

जिले के डुमरी में टोल प्लाजा के पास तीन ट्रकों की भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद दो ट्रकों में आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
 

Giridih :  जिले में गुरुवार की सुबह  दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां नेशनल हाईवे पर डुमरी के कुलगो टोल प्लाजा के समीप तीन ट्रकों में जोरदार टक्कर के बाद भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक घटना में मिनी ट्रक के ड्राइवर और खलासी जिंदा जल गए. हांलाकि दोनों के शवों को नहीं निकाला जा सका है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. 

 

Uploaded Image

तीनों ट्रक जलकर राख

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोयला लदे एक मिनी ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जो कुछ ही देर में पास खड़े एक अन्य ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया. 

 

आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते तीनों वाहन धूं-धूं कर जल उठे और किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला. घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.  सूचना मिलने के बाद डुमरी पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत को बाद आग पर काबू पाया. 

 

Uploaded Image

घटनास्थल पर लोगों की भीड़

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही