Search

 
 
 

जमशेदपुरः बहरागोड़ा में नदी किनारे संदिग्ध सिलेंडर बम मिला, द्वितीय विश्व युद्ध का होने का अनुमान

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम ((जमशेदपुर) जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में संदिग्ध सिलेंडरनुमा बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मामला बरागाड़िया पंचायत के पानीपीड़ा गांव के पास स्वर्णरेखा नदी किनारे का बताया जा रहा है, जहां बुधवार देर शाम ग्रामीणों ने संदिग्ध वस्तु देखी.
 

Jamshedpur:  पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में संदिग्ध सिलेंडरनुमा बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मामला बरागाड़िया पंचायत के पानीपीड़ा गांव के पास स्वर्णरेखा नदी किनारे का बताया जा रहा है, जहां बुधवार देर शाम ग्रामीणों ने द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा हथियार देखा.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार.  रात करीब 10 बजे टहलने निकले स्थानीय लोगों ने नदी किनारे पड़े सिलेंडरनुमा बम जैसी वस्तु देखी. इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला और तत्काल बहरागोड़ा पुलिस को खबर दी.

 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों को सतर्क और घटनास्थल से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है.

 

पुलिस संदिग्ध वस्तु की जांच कर रही है और सिलेंडरनुमा बम की बरामदगी की सूचना उच्च अधिकारियों और सेना को भेज दी है. साथ ही बम निरोधक दस्ता को भी बुलाया गया है. हालांकि आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बरामद वस्तु विस्फोटक है या नहीं.

 

 

 

विदित हो कि बीते एक महीने के भीतर इस नदी से बम मिलने की यह तीसरी घटना है. इससे पहले 17 और 24 मार्च को भी इसी तरह के शक्तिशाली अमेरिकी बम मिले थे, जिन्हें भारतीय सेना के विशेषज्ञों ने कड़ी मशक्कत के बाद नष्ट किया था.

 

इस तरह बार-बार मिल रहे इन बमों ने विशेषज्ञों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है कि नदी की तलहटी में अभी ऐसे कई और विस्फोटक छिपे हो सकते हैं. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी है और घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही