Search

 
 
 

पलामू : ऑटो और बाइक की टक्कर में दो की मौत

जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में बुधवार रात करीब 8 बजे ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे  में दो लोगों की जान चली गई.
 

Palamu  :  जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में बुधवार रात करीब 8 बजे ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे  में दो लोगों की जान चली गई. मृतकों की पहचान हमीदगंज निवासी संतोष कुमार और जोरकट निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है. 

 


जानकारी के अनुसार, ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों वाहनों पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए.  स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. 

 

इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही