Search

 
 
 

गढ़वा : शादी से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप चालक फरार

जिले के मुड़ीसेमर–मेराल मुख्य मार्ग पर खजुरी पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के हरदगा गांव निवासी शुकुल राम के पुत्र विशाल कुमार (18 वर्ष) और छवनवा टोला निवासी उदय कांत राम के पुत्र मनीष कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है.
 

Garhwa :   जिले के मुड़ीसेमर–मेराल मुख्य मार्ग पर खजुरी पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के हरदगा गांव निवासी शुकुल राम के पुत्र विशाल कुमार (18 वर्ष) और छवनवा टोला निवासी उदय कांत राम के पुत्र मनीष कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है. 

 

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मेराल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने एक रिश्तेदार को गढ़वा स्टेशन छोड़ने गए थे. वहां से लौटने के दौरान खजुरी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. 

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल होने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई.  हादसे में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक पिकअप वैन समेत मौके से फरार हो गया. 

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस पिकअप वैन चालक की तलाश में जुटी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही