Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : वित्तीय लेनदेन को लेकर कार्यशाला का आयोजन

Garhwa : रंका अनुमंडल के कंचनपुर पंचायत सचिवालय में जेएसएलपीएस के तत्वावधान में वित्तीय लेनदेन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिला स्तरीय बैंक सखी, एफएलसीआरपी और सीआरपीईपी का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन डीएम जोश लकड़ा के द्वारा किया गया. प्रशिक्षण सत्र के दौरान वित्तीय समावेशन के विभिन्न घटकों कैश क्रेडिट लिंकेज, सामुदायिक निवेश निधि, चक्रिय निधि, सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना से महिला समूह के सदस्य एवं उनके परिजनों को अच्छादित करने के लिए जागरूक किया गया. साथ ही समूह एवं उनके सदस्यों के संदर्भ में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण एवं डिजिटल लेनदेन के बारे में बताया गया. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-third-eye-of-the-city-becomes-useless-repair-work-stuck/">धनबाद:

शहर की तीसरी आंख हुई बेकार, फेंका-फेंकी में फंसा मरम्मत का काम

मौके पर ये रहे मौजूद

बैठक में उपस्थित एफएलसीआरपी, सीआरपीईपी, बैंक सखी इत्यादि कैडरो को उद्यम आधार पंजीकरण एवं सक्षम ऐप के माध्यम से वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण रिपोर्टिंग के बारे में शिक्षित किया गया. इसके अलावा महिला समूह के सदस्यों को महिला उद्यमी के रूप में चिन्हित कर सूक्ष्म आजीविका आधारित महिला उद्यम स्थापित करने के बारे में बताया गया. इस मौके पर प्रखंड प्रबंधक, बीपीओ अविनाश शुक्ला, शेखर सत्यकेतु, नीतीश कुमार, बीपीएम मनोज तिर्की सीसी सुनील पांडेय सहित काफी संख्या अनुमंडल क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :डीएवी">https://lagatar.in/hardik-and-shubham-of-dav-hazaribagh-increased-their-value-become-state-winners-in-fit-india-quiz/">डीएवी

हजारीबाग के हार्दिक और शुभम ने बढ़ाया मान, फिट इंडिया क्विज में बनें स्टेट विनर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही