Search

गढ़वा : साली की फोटो वायरल करने के विवाद में युवक को मारी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Garhwa : श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में मुख्य आरोपी सकेंद्र उरांव को गिरफ्तार किया गया है. उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया देशी कट्टा और एक खाली खोखा भी बरामद किया गया है.
 
पुलिस जांच में सामने आया कि सोशल मीडिया पर एक युवती की तस्वीर को लेकर हुए विवाद ने गोलीकांड का रूप ले लिया. इसी रंजिश में 27 मई को एक शादी समारोह के दौरान गोविंद उरांव पर फायरिंग की गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था.

घटना के बाद गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही