Search

 
 
 

मोहम्मदगंज स्टेशन पर कल से गरीब रथ एक्सप्रेस का होगा ठहराव, सांसद दिखाएंगे हरी झंडी

रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12877/12878) का कल से मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है. जारी अधिसूचना के तहत, मोहम्मदगंज स्टेशन पर शुक्रवार रात 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ठहराव का विधिवत शुभारंभ करेंगे.
 

Palamu :  रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12877/12878) का कल से मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है. जारी अधिसूचना के तहत, मोहम्मदगंज स्टेशन पर शुक्रवार रात 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ठहराव का विधिवत शुभारंभ करेंगे.

 

सांसद ने हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदगंज, हैदरनगर, उटारी रोड और कांडी प्रखंड की जनता से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है.

 

विष्णु दयाल राम ने कहा है कि रांची–नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लाखों यात्रियों के लिए जीवनरेखा के समान है. इस ट्रेन से प्रतिदिन छात्र, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी, मरीज और आम यात्री बड़ी संख्या में दिल्ली एवं अन्य महानगरों की यात्रा करते हैं.

 

अब मोहम्मदगंज जैसे प्रमुख स्टेशन पर ठहराव शुरू होने से आसपास के प्रखंडों के साथ-साथ बिहार सीमा से लगे गांवों के यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी. उन्होंने इस महत्वपूर्ण सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से आभार प्रकट किया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही