Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Seraikela News: गैस सिलेंडर चोर गिरोह का खुलासा, 64 सिलेंडर के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में हुए चर्चित एलपीजी गैस सिलेंडर चोरी कांड का चांडिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने अंतरजिला गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को धर दबोचा है.
Advertisement
Advertisement
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में हुए चर्चित एलपीजी गैस सिलेंडर चोरी कांड का चांडिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने अंतरजिला गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को धर दबोचा है.

इसे भी पढ़ें: 

मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल शिव प्रकाश ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह घटना 27 जुलाई 2026 की है. सापादा स्थित सारथी इण्डेमन ग्रामीण वितरक के गैस गोदाम से चोरों ने ताला तोड़कर 56 गैस सिलेंडर पार कर दिए थे. इसके बाद वितरक संध्या देवी की शिकायत पर तिरुलडीह थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई थी.

 

तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सदाब आलम उर्फ बटर (26 वर्ष, निवासी जुगसलाई), बाबू गोराई (29 वर्ष, निवासी सोनारी) और मनीष कुमार श्रीवास्तव (35 वर्ष, निवासी मानगो) को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मानगो के टेक रोड और दाईगुट्टू स्थित ठिकानों से चोरी के कुल 64 गैस सिलेंडर सफलतापूर्वक बरामद किया.

 

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सिलेंडरों के अवैध परिवहन में इस्तेमाल एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी (JH05DW-4807), घटना में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल (JH05BN-7028), एक VIVO एंड्रॉइड स्मार्टफोन तथा एक जियो कीपैड फोन भी जब्त कर लिया है. तीनों आरोपियों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

 

इस सफल उद्भेदन अभियान में मुख्य रूप से तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक कार्तिकेय सिंह, सहायक अवर निरीक्षक हरदेव पासवान, सहायक अवर निरीक्षक बिरोलाल मुर्मू, हवलदार दिलीप लोहरा, पिथो मुर्मू तथा आरक्षी रमेश मेलगाण्डी व प्रशांत कुमार दत्त शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही