Search

 
 
 

मॉर्निंग वॉक पर निकले गौर चंद्र बागती की गला रेतकर हत्या, साहिबगंज में सनसनी

Sahibganj  News  : जानकारी के अनुसार गौर चंद्र बागती रोज की तरह आज सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे. इसी दौरान मोहनपुर चौक के समीप सुनसान सड़क पर अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया. अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए.
 
साहिबगंज में हत्या (फाइल फोटो

Sahibganj  News  :  साहिबगंज स्थित राधानगर थाना क्षेत्र में आज रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी गौर चंद्र बागती के रूप में हुई है. उनका शव मोहनपुर चौक के पास मुख्य सड़क पर खून से लथपथ हालत में मिला.

 

जानकारी के अनुसार गौर चंद्र बागती रोज की तरह आज सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे. इसी दौरान मोहनपुर चौक के समीप सुनसान सड़क पर अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया. अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए.

 

 

 

 

सड़क पर शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी और पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी.

 

एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित रास्तों और संदिग्ध ठिकानों की जांच कर रही है. पुलिस द्वारा छापेमारी भी की जा रही है. हत्या के पीछे की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही