Search

 
 
 

Gaya ji : ट्रक से टक्कर के बाद कार में लगी आग, दो लोग जिंदा जले, चालक गंभीर

जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में बीती रात करीब 1:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां सिजुआ गांव के पास डोभी-पटना फोरलेन पर तेज रफ्तार कार की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिससे कार में सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं कार चलाक गंभीर रूप से झुलस गया. उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
 
बिहार की खबरें

Gaya Ji :  जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में बीती रात करीब 1:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां सिजुआ गांव के पास डोभी-पटना फोरलेन पर तेज रफ्तार कार की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिससे कार में सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं कार चलाक गंभीर रूप से झुलस गया. उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के मुताबिक, खाद से भरा एक 10 चक्का ट्रक सर्विस लेन से गलत दिशा में फोरलेन पर चढ़ रहा था. इसी दौरान डोभी से पटना की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ट्रक के डीजल टैंक से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीजल टैंक फट गया और देखते ही देखते आग ने कार और ट्रक दोनों को अपनी चपेट में ले लिया.

 

आग तेजी से फैलने के कारण कार में बैठे दो लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. चालक किसी तरह बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था. आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी. 

 

 

हादसे के बाद ट्रक चालक और उसका खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए. हादसे के कारण कई घंटे तक फोरलेन पर आवागमन प्रभावित हुआ. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा.

 

दमकल की टीम ने आग बुझाने के बाद जले हुए वाहनों को हटाने का काम शुरू किया. गुरुवार सुबह जेसीबी और क्रेन की मदद से सड़क की साफ-सफाई कराई गई, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका. पुलिस को जांच के दौरान कार से कुछ खाली शराब की बोतलें भी मिली हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हादसे के समय कार चालक और उसमें बैठे अन्य लोग नशे में थे. 

 

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि केवल बोतलों के मिलने से किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता. जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल सकेगा. खबर लिखे जाने तक मृतकों और घायल चालक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस वाहन के नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जानकारी जुटा रही है. साथ ही फरार ट्रक चालक और उसके खलासी की तलाश भी जारी है. 

 

पुलिस का कहना है कि हादसे की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी. फिलहाल घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही