Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गया : जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार को घर में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, मौत

Gaya : बिहार के गया जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मार दी है. जिससे उनकी मौत हो गयी है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. इसे भी पढ़ें - तख्त">https://lagatar.in/congressmen-clashed-with-you-in-takht-shri-harmandir-ji-patna-sahib-scuffle-created-chaos-in-the-campus/">तख्त

श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में आपसे में भिड़े कांग्रेसी, हाथापाई से परिसर में मची अफरा-तफरी

बदमाश चेहरे पर गमछा बांधकर घर के अंदर घुसे

लोगों ने बताया कि सुनील कुमार सिंह सुबह अपने घर पर ही मौजूद थे, तभी अज्ञात बदमाश चेहरे पर गमछा बांधकर घर के अंदर घुसे. जबतक सुनील कुमार सिंह कुछ समझ पाते अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. सुनील सिंह को गोली लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. गोली की आवाज सुनकर घर पर मौजूद लोग उनके पास पहुंचे. तब तक अपराधी वहां से फरार हो चुके थे. इसे भी पढ़ें - OMG!">https://lagatar.in/omg-termites-eat-away-2-5-lakh-cash-kept-in-pnb-locker-bank-employees-shocked/">OMG!

PNB के लॉकर में रखे 2.5 लाख की नकदी चट कर गए दीमक,बैंक कर्मियों के उड़े होश

 पुलिस मामले की जांच में जुटी 

घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गयी. जिससे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में सुनील कुमार सिंह को पास के अस्तपाल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सुनील कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें - प्रशांत">https://lagatar.in/prashant-kishore-said-nitishs-boat-is-wobbling-poor-people-call-me-everyday-help-in-any-way/">प्रशांत

किशोर ने कहा- डगमगा रही है नीतीश की नाव, बेचारे रोज मुझे बोलते हैं, कैसे भी मदद कीजिए [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही